जांघों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

जांघों का कालापन

जांघों का काला होना आम बात है। यह गम्भीर समस्या नहीं है। जांघों के काली होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

आमतौर पर जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन्हें इस समस्या से गुजरना पड़ता है क्योंकि चलने और व्यायाम के समय त्वचा एक दूसरे से रगड़ती है। इसके अलावा अधिक पसीना आना और हार्मोन के असंतुलन की वजह से भी यह हो सकता है।

ज्यादा यइट जीन्स भी आपकी जांघों के कालेपन का कारण बन सकती है।

समस्या पहचान कर करें उपाय ऐसे कपड़ों से परहेज करें जो बहुत टाइट हो और जिनके कारण त्वचा में रगड़ पैदा होती हो। अगर किसी तरह की हार्मोनल समस्या हो रही है तो आप उसका ट्रीटमेंट करवाएं। आप कई तरह के स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

आप माइल्ड कैमिकल पील्स चुनें, जैसे लैक्टिक एसिड, ग्लाइकोलिक एसिड आदि। इनकी मदद से हाइपरपिगमेंटेशन खत्म होता है। इसके अलावा, आप लेजर आदि ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं, जिससे काफी हद तक पिगमेंटेशन खत्म हो जाएगा।

जांघों का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

नारियल तेल और नींबू

2 चम्मच नारियल का तेल और आधा चम्मच नींबू लें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर जांघों पर लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर बाद में पानी से धो लें।

एलोवेरा जैल

एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप इसे सीधा पेड़ से निकालकर जांघों पर लगाएं। एलोवेरा हाइपरपिगमेंटशन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एलोवेरा जैल को

कुछ देर के लिए लगाकर मालिश करें। आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो से तीन दिन दोहराएं।

चीनी और नींबू

एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नींबू का रस लें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर जांघों पर रगड़ लें। रगड़ने के 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

दही और ओट्स

एक चम्मच दही और एक चम्मच ओट्स लें। इन दोनों चीजों को मिलाकर मलहम बनाएं। इस मलहम को जांघों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में पानी से धो लें। दही त्वचा में मॉश्चराइजर की तरह काम करता है।

hair care ! मेहंदी से दूर करें बालों की हर प्रॉब्लम

How to do Summer Makeup? – हॉट वैदर में कूल मेकअप टिप्स

Leave a Comment