Rinku Singh Biography in hindi | रिंकू सिंह जीवन परिचय

Rinku Singh Biography in hindi

रिंकू सिंह ने पांच गेंद पर लगातार छक्के मारे जब से आईपीएल गेम कपल में कोलकाता टाइटंस के खिलाफ तब से दुनिया भर में एक चर्चा का विषय बन गया रिंकू सिंह ने एक ओवर में पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइड्स को जीता दिया क्योंकि इस टीम को एक ओवर में उन्नति रनों की आवश्यकता थी और रिंकू सिंह ने खूब अच्छा खेल कर इस टीम को जीत दिलाई आजकल क्रिकेट के क्षेत्र में इस खिलाड़ी की आमतौर पर बहुत चर्चा हो रही है और रिंकू सिंह ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया इस टीम को जीताकर।

Rinku Singh Biography in Hindi

नामरिंकू सिंह (Rinku Singh)
असली नामरिंकू खानचंद्र जाट
जन्मस्थानअलीगढ़ उत्तर प्रदेश
जन्मतिथि12 अक्टूबर 1997
उम्र25 साल
माता का नामवीना देवी
पिता का नामखानचंद्र सिंह
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू धर्म
प्रसिद्धपांच गेंद पर पांच छक्के लगाने का रिकॉर्ड
पेशाक्रिकेटर
बैटिंगबाएं हाथ के बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीमकोलकाता नाइट राइडर्स
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
शिक्षाआठवीं
कुल संपत्ति लगभग 4 करोड रुपए

रिंकू सिंह की शिक्षा (Rinku Singh’s Education) :

रिंकू सिंह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। रिंकू सिंह ने नवमी कक्षा तक ही पढाई की हैं। ज्यादातर इनका मन खेलों मे ही होता था और सबसे ज्यादा वो क्रिकेट खेलना ही पसंद करते थे।

रिंकू सिंह का शुरुआती करियर

रिंकू सिंह ने छोटी सी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी होने के कारण रिंकू सिंह ने अपने प्रतिभा को बड़ी मेहनत से निखारा है। रिंकू सिंह की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह ज्यादा पढ़ भी नहीं पाए थे और उन्होंने का भरण पोषण भी बड़ी मुश्किल से हुआ है।

आर्थिक बाधाओं होने पर भी रिंकू सिंह ने क्रिकेट के प्रति अपने लगाव और उम्मीद को कभी काम नहीं किया । उन्होंने हमेशा अपनी टीम के लिए खेलते रहे और उन्होंने कई टूर्नामेंटो में भाग भी लिया। रिंकू सिंह ने क्रिकेट खेल कर पैसा कम कर अपने घर का कर्ज चुकाया। छोटे छोटे टूर्नामेंट में खेलने के बाद रिंकू सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम में हो गया। फिर उन्होंने अंडर 16, अंडर 19 और अंडर 23 स्तर पर यूपी में सेंट्रल जोन का प्रतिनिधित्व किया।

रिंकू सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर (Rinku Singh’s Domestic Career):

16 साल की उम्र मार्च 2014 में,में रिंकू सिंह ने लिस्ट ए क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए पदार्पण किया। उनका डेब्यू मैच में बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 83 रनों से उस मैच में शीर्ष स्कोर रहे। रिंकू ने क्रिकेट में 55 मैच लिस्ट ए में खेले हैं, उसमें 93.98 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल मिलाकर 1,844 रन बनाए थे। 2016-17 में उत्तर प्रदेश टीम के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया । उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

रिंकू सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी 2018 के मैच में जबदस्त प्रदर्शन किया, उन्होंने त्रिपुरा के मुकाबले में 44 गेंदों में 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 2018-19 रिंकू सिंह के लिए रणजी ट्रॉफी ब्रेकआउट सीज़न था, वहां उन्होंने 105.88 की औसत से 10 मैचों में चार शतक और तीन अर्द्धशतक के साथ 953 रन बनाए थे, वह तीसरे कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का खिताब हासिल कर चुके थे।

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर (Rinku Singh’s IPL Career):

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेलने का मौका मिला।

रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में डेब्यू किया। बल्कि, उस मैच में रिंकू को बल्लेबाजी नही की थी। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 21 गेंदों में दो चौके और 3 छक्को से 38 रन बनाए थे, इस के लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला, रिंकू सिंह द्वारा अब तक 5 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके द्वारा 208.33 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं।

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (Rinku Singh’s International Debut):

टी201 डेव्यू– 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ, डबलिन में

वनडे डेब्यू– 19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ, गकेबरहा

टेस्ट डेब्यू– अभी नहीं

रिंकू सिंह के रिकॉर्डस (Rinku Singh’s Records List):

  • आईपीएल इतिहास में लगातार 5 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
  • रिंकू सिंह के नाम आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा (30) रन बनाने का रिकॉर्ड है।
  • आईपीएल के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • आईपीएल के इतिहास में 7 गेंदों में 40 सबसे रन बनाने वाला बल्लेबाज हैं।

रिंकू सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Rinku Singh):

  • रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे.
  • रिंकू ने 11 वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। उनके कोच मसूद उल जफर अमीनी थे। जिन्होंने उन्हें महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम और अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल में क्रिकेट खेलने का अभ्यास कराया था।
  • उनका चयन 2012 में उत्तर प्रदेश की अंडर 16 टीम में हुआ था।
  • उत्तर प्रदेश अंडर 16 के ट्रायल में 2012 में उन्होंने 154 रन की पारी खेली। फिर उनका चयन 2013 में यूपी की अंडर-19 टीम में हुआ था।
  • 2013 में रिंकू ने विजय हजारे ट्रॉफी में 206 और 154 रन की पारियां खेली थी। फिर उनका चयन 2016 में यूपी की रणजी टीम में हुआ था।
  • 2014 में रिंकू नेसेंट्रल जोन अंडर-19 का और 2015 में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन XI और 2018 में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष XI का प्रतिनिधित्व किया।
  • इसके बाद उनका चयन मुंबई इंडियंस के कैंप में हुआ था।
  • रिंकू सिंह को 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा था।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें 2018 में 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

रिंकू सिंह की पिछली 10 पारियां (Rinku Singh’s last 10 Innings):

Rinku Singh Biography in hindi

FAQ

Q. रिंकू सिंह कौन है?

Ans. रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं.

Q. रिंकू सिंह का जन्म कब और कहां हुआ था?

Ans. रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था.

Q. रिंकू सिंह आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?

Ans. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

Tamanna Bhatia Biography in hindi | तमन्ना भाटिया जीवन परिचय

Prem Mandir Vrindavan

Leave a Comment