सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में

सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में।,

हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।

हृदय में माँ गौरी लक्ष्मी, कंठ शारदा माता है।

जो भी मुख से बचन कहें,

वो बचन सिद्ध हो जाता है।

हैं गुरु ब्रह्मा, हैं गुरु विष्णु ,हैं शंकर भगवान

आपके चरणों में।

हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।

जनम के दाता मात पिता हैं,

आप करम के दाता है।

आप मिलाते हैं ईश्वर से,

आप ही भाग्य विधाता हैं।

दुखिया मन को रोगी तन को,

मिलता है आराम आपके चरणो में।

हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में।

निर्बल को बलवान बना दो,

मुर्ख को गुणवान प्रभु ,

देवकमल और बंसी को भी,

ज्ञान का दो वरदान गुरु,

हे महा दानी हे महा ज्ञानी,

रहूँ में सुबहो-शाम आपके चरणों में,

हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में।

कर्ता करे ना कर सके, पर गुरु किए सब होये।

सात द्वीप नौ खंड में, मेरे गुरु से बड़ा ना कोए ॥

सब धरती कागज़ करूँ, लेखनी सब वनराय ।

समुद्र को स्याही, पर गुरु गुण लिख्यो ना जाए ॥

सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में।

हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में।

Leave a Comment