Hallucinate meaning in hindi | हैलुसिनेट का अर्थ

‘हैलुसिनेट’ का अर्थ ( Hallucinate meaning in hindi)

‘हैलुसिनेट’ शब्द का मतलब होता है कुछ ऐसा सुनाई, दिखाई या महसूस होना जो असलियत में आपके सामने मौजूद नहीं है।

इसके दो अर्थ हो सकते हैं, धार्मिक रूप से देखेंगे तो इसे नैगेटिव या पॉजीटिव एनर्जी से जोड़ सकते हैं लेकिन अगर आप

इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखेंगे तो इस शब्द का इस्तेमाल अक्सर एक खास मैडीकल कंडीशन के लिए होता है। दरअसल, जब कोई इंसान ज्यादा मात्रा में या कोई हार्ड ड्रग ले लेता है तो उसके साथ यह स्थिति बन जाती है।

हालांकि, इस शब्द की यह परिभाषा पुरानी है। कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने इस बार इसे बदल दिया है।

‘हैलुसिनेट’ शब्द की नई परिभाषा को कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने इस बार ए.आई. यानी आर्टिफिशियल इंटैलीजैस से जोड़ दिया है। इस परिभाषा के अनुसार ए, आई. तकनीक मतिभ्रम पैदा करती है और यह झूठी जानकारी देती है। पिछले कुछ समय से चैट जी.पी. टी. व जैनेरेटिव ए, आई. टूल्स की चर्चा के दौरान इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ा है।

क्यों चुना गया ‘वर्ड ऑफ द ईयर’

दुनियाभर में ‘हैलुसिनेट’

शब्द का इस्तेमाल उन गलतियों को दिखाने के लिए किया जा रहा है, जो चैट जी. पी. टी. जैसे सिस्टम के कारण आजकल खूब हो रही हैं। यह बताता है कि हम ए.आई. के बारे में कैसे सोच रहे हैं और उसका मानवीकरण कैसे कर रहे हैं।

आसान भाषा में समझें तो ‘हैलुसिनेट’ का अर्थ उन चीजों से है, जो वास्तविक नहीं होतीं।

What is dbms ? – Database Management System

वृंदावन | Vrindavan

Leave a Comment