भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा जिले है

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा जिले’ हैं

भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान माना जाता है। वहीं जनसंख्या की दृष्टि से देखें तो यह श्रेय उत्तर प्रदेश को जाता है। क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन-सा राज्य होगा, जिसमें सबसे ज्यादा जिले हैं?

भारत का सर्वाधिक जिलों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैले उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो देश के किसी भी राज्य में मौजूद जिलों में सबसे ज्यादा हैं। इन जिलों को 18 मंडलों में बांटा गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड और 350 तहसीलें हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है। यह जिला पड़ोसी देश नेपाल से सीमा सांझी करता है। जिले में गोमती, शारदा, कथना जैसी नदियां बहती हैं।

वहीं राज्य का सबसे छोटा जिला हापुड़ है। देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में केवल 33 जिले हैं।

भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य मध्य प्रदेश है। यदि क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए, तब भी मध्य प्रदेश का नाम दूसरे सबसे बड़े राज्य के रूप में सामने आता है। मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले हैं तथा इसका सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है।

सबसे ज्यादा जिलों वाले राज्यों की सूची में तीसरे नंबर पर बिहार का नाम आता है। इस राज्य में कुल 38 जिले हैं। यहां 101 अनुमंडल और 534 सी.डी. ब्लॉक हैं। बिहार का सबसे बड़ा जिला पटना है। यह बिहार की राजधानी भी है।

Hallucinate meaning in hindi | Hallucinate meaning in hindi | हैलुसिनेट का अर्थ

वृंदावन | Vrindavan

Leave a Comment