कृष्ण का जन्म हुआ नंद के घराने में

कृष्ण का जन्म हुआ नंद के घराने में नाम बदनाम हुआ माखन के चुराने मे …

काहे की मटकी बनी काहे से भराई है। कौन के लालना ने फोड़ फोड़ खाई है…

माटी की मटकी बनी दहिया से भराई हैं। नंद के लालना ने फोड़ फोड़ खाई है…

काहे का पलना बना काहे से जड़ाया है,कौन के लालना को नींद भर सुलाया है।…

काहे की गेंद बनी कोन ने खिलाई है कौन के लालना ने यमुना मे गिराई है

काहे की बंसी बनी काहे से जड़ाई है। कौन के लालना ने तान भर सुनाई है..

बांस की बंसी बनी स्वरों से जड़ाई हैं नंद के लालना ने तान भर सुनाई है…

जन्म दिया कौन खिलाया है कौन से प्रेम किया कौन को तड़पाया है।…

देवकी ने जन्म यशोदा ने खिलाया है।राधा से प्रेम किया मीरा को तड़पाया है…

Leave a Comment