शिव का डमरू बोलेगा लिरिक्स | Shiv ka damroo bolega

शिव का डमरू बोलेगा


जब शिव का डमरू बोलेगा
तेरा पाप पुण्य सब टोलेगा
तेरे कर्मों का सारा खाता
महादेव के आगे खोलेगा
जब शिव का डमरू बोलेगा
तेरा पाप पुण्य सब टोलेगा

ये डमरू तेरे पास में है
हर धड़कन में हर साँस में है
इसे सब है पता के मन किसका
किस प्यास में है किस आस में है
विश्वाश है कितना शिव में
तुझे ये मैं को तेरे टटोरेगा
जब शिव का डमरू बोलेगा
तेरा पाप पुण्य सब टोलेगा

ये डमरू शिव का है प्यारे
इसने देखे है युग सारे
डमरू प्यारा है भोले का
भोले डमरू के है प्यारे
वो निच्छय मुक्ति पायेगा
जो डमरू के संग बम बम बोलेगा
जब शिव का डमरू बोलेगा
तेरा पाप पुण्य सब टोलेगा

लक्खा की बात रवि ध्यान से सुन
इस डमरू में है गुण ही गुण
माँ पारवती ये कहती है जब
डमरू बजे तो शुभ हो शगुन
डमरू की बात जो समझले
वो जग में कभी न डोलेगा
जब शिव का डमरू बोलेगा
तेरा पाप पुण्य सब टोलेगा

Leave a Comment