शिक्षक पर निबंध

शिक्षक

शिक्षक भगवान द्वारा दिया गया एक सुंदर उपहार होता है। एक शिक्षक भगवान की तरह होता है क्योंकि भगवान पूरे संसार का निर्माता होता है और एक शिक्षक अच्छे राष्ट्र का निर्माता होता है।

एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण प्राणी होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है।एक शिक्षक के पास बहुत सारे गुण होते हैं।

वह अपने विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने में हर प्रकार से दक्ष होता है। एक शिक्षक बहुत समझदार होता है। एक शिक्षक को यह पता होता है कि विद्यार्थी का मन पढाई में कैसे लगाते हैं।

पढाई के दौरान एक शिक्षक रचनात्मकता का इस्तेमाल करता है जिससे विद्यार्थी एकाग्र हो सके।

एक शिक्षक ज्ञान का भंडार होता है और उसके पास धैर्य और विश्वास होता है जो विद्यार्थियों के भविष्य की जिम्मेदारी लेता है।

शिक्षक का उद्देश्य केवल अपने विद्यार्थियों को सफल और खुश बहुत देखना होता है।

शिक्षक समाज में प्रतिष्ठित लोग होते हैं जो अपनी शिक्षा के जादू के माध्यम से आम लोगों की जीवन शैली और दिमागी स्तर को बढ़ाने की जिम्मेदारी लेते हैं।

अपने बच्चों के लिए माता-पिता एक शिक्षक से बहुत उम्मीदें करते हैं। एक शिक्षक की भूमिका कक्षा से लेकर खेल तक सभी छात्रों के लिए बदलती रहती है।

हर किसी के जीवन में शिक्षक एक महत्वपूर्ण प्राणी होता है जो हमारे जीवन में अलग-अलग कार्य करता हुआ प्रतीत होता है।

शिक्षक का महत्व :

एक शिक्षक का सिर्फ विद्यार्थी जीवन में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान और महत्व होता है। शिक्षक के पास सभी गुण होते हैं जिन्हें वह अपने विद्यार्थियों में बाँट देता है।

शिक्षक को पता होता है कि सबके पास ग्रहण करने की एक सी क्षमता नहीं होती है इसलिए एक शिक्षक अपने प्रत्येक छात्र की क्षमता का अवलोकन करता है और उसी के अनुसार वह बच्चे को शिक्षा ग्रहण करने में मदद करता है।

एक शिक्षक ज्ञान, स्मृद्धि और प्रकाश का बड़ा स्त्रोत होता है जिससे जीवन भर के लिए लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

हर शिक्षक अपने विद्यार्थी को उनका रास्ता चुनने में मदद करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एकशिक्षक ही होता है जो अपने विद्यार्थीको बड़ों का आदर और सम्मान करनासिखाता है।वह अपने विद्यार्थी को उचित-अनुचित, धर्म-अधर्म, मान-अपमान के बीच के भेद को स्पष्ट रूप से समझाता है।

एक शिक्षक ही अपने विद्यार्थी को ज्ञान, कौशल और सकारात्मक व्यवहार सज्जित करते हैं जिसकी वजह से से विद्यार्थी कभी भी कुछ खोया हुआ महसूस नहीं करते हैं।

वह उन्हें समय के सदुपयोग, समय के नियम और समय की पाबंदी के बारे में ज्ञान कराता है। वो अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के लक्ष्य के बारे में हमेशा समझाते रहते हैं।

एक अच्छा शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों पर एक अच्छा प्रभाव छोड़ता है। जब कोई भी विद्यार्थी गलती करता है तो शिक्षक उसे इसका सबक सिखाते हैं और उसकी गलती का भी एहसास दिलाते हैं।

एक शिक्षक ही उन्हें होने वाली बिमारियों से बचने के अच्छे तरीके बता सकता है और उन्हें बिमारियों से बचाने के लिए प्रयास भी करता है।

एक शिक्षक हमें साफ सुथरे वस्त्र पहनने, स्वस्थ खाना खाने, गलत भोजन से दूर रहने, अपने माता-पिता का ध्यान रखने, दूसरों से अच्छा व्यवहार करने और अपना कार्य पूर्ण करने के महत्व को समझाता है।

बच्चे का भविष्य और वर्तमान दोनों ही एक शिक्षक बनाता है। जीवन भर अच्छे विद्यार्थियों का निर्माण करके वह एक अच्छे समाज को भी बढ़ावा देता है।

एक शिक्षक को ही पता होता है कि उसका छात्र किस प्रकार की संगति में रहता है और किस प्रकार की संगति को धारण करता है।

शिक्षक की लोकप्रियता का कारण :

एक शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के हमें सफलता का रास्ता दिखाता है। शिक्षक एक अच्छे व्यवहार और नैतिकता के व्यक्ति के लिए बहुत अच्छी तरह से विद्यार्थी को शिक्षित करते हैं।

शिक्षक विद्यार्थी को अकादमिक रूप से बेहतरीन बनाते हैं और जीवन में हमेशा अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

एक शिक्षक कभी भी अपने अच्छे और बुरे विद्यार्थियों में भेदभाव नहीं करता उसके लिए सभी विद्यार्थी एक समान होते हैं।

एक शिक्षक अपने प्रयासों से कमजोर बच्चे को भी समझदार बना देता है और उसे प्रगति के मार्ग पर ले आता है। एक महान शिक्षक अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अपना पूरा जीवन व्यतीत कर देता है।

जो छात्र दूसरे छात्रों से अलग होते हैं वो उन्हें अलग प्रकार से समझाते हैं जिससे वे भी शिक्षा ग्रहण कर सकें। एक शिक्षक निस्वार्थ भाव से अपने प्रत्येक छात्र को शिक्षा देता है और उससे अपने जीवन में प्रगति करने के योग्य बनाता है। उनके समर्पित कार्य की तुलना किसी अन्य कार्य से नहीं की जा सकती है।

एक अच्छा शिक्षक ही अपने सभी विद्यार्थियों का ध्यान रखता है। एक अच्छा शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों के खाने की आदत, स्वच्छता का स्तर, दूसरों से व्यवहार, और पढाई की ओर एकाग्रता के बारे में जानता है।

शिक्षक कभी भी अपना धैर्य नहीं खोता है और हर विद्यार्थी को उसके अनुसार पढाता है। एक शिक्षक हमेशा पाने विद्यार्थियों को अच्छी और ज्ञानपूर्ण बातें ही बताता है।

जीवन में विजय और सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा एक बड़ी शक्ति होती है इसी लिए देश के भविष्य को और युवाओं के जीवन की जिम्मेदारी शिक्षक को दी जाती है।

एक शिक्षक ही बच्चों को बचपन से सामाजिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से काबिल बनाता है।

कक्षा में आने से पहले ही शिक्षक अपने शिक्षा के विषय को सुनिश्चित कर लेता है।

शिक्षकों के पढ़ाने की खासियत अलग होती है वे विषयों के अनुसार अपने ज्ञान, कौशल, और व्यवहार को बदल लेते हैं।

वे अपने जीवन का सबसे बहतरीन प्रयास करते हैं और हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करते हैं।

शिक्षक बनने के लिए परिश्रम :

एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पडती है। हमेशा अपने से बड़ों का आदर करो और उनकी हर बात मनो।

माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए और उनकी किसी भी बात को काटना नहीं चाहिए। माता-पिता और बड़ों का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

समाज के और अपनी शिक्षा के प्रति एकाग्रता को बढ़ाना चाहिए।

अपने शिक्षक द्वारा दी जाने वाली शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए और परीक्षा के अच्छे परिणाम के लिए बहुत मेहनत करनी चाहिए।

एक अच्छा शिक्षक बनने के लिए ह्रदय में एकता का भाव होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति से भेदभाव नहीं करना चाहिए।

हर किसी को एक नजर से देखना चाहिये। अपने से छोटों को हमेशा अच्छे बातें बतानी चाहियें और सहपाठियों से हमेशा एकता बनाकर रखनी चाहिए।

अपने शिक्षक से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए।

उपसंहार :

एक शिक्षक का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। शिक्षक के बिना जीवन में कोई भी मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक रूप से विकास नहीं कर सकता है।

शिक्षक कभी भी बुरे नहीं होते हैं यह केवल उनकी शिक्षा देने के तरीके पर निर्भर करता है जो एक-दूसरे से अलग होता है और विद्यार्थियों के दिमाग में उनकी छवि को बनाता है।

योग्य शिक्षकों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। शिक्षकों के सम्मान में हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन विद्यालयों में विशेष समारोह होता है जिसमें बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हैं। राष्ट्रपति जी के द्वारा योग्य शिक्षकों को पद और पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

राष्ट्र उन सभी शिक्षकों को सम्मानित करता है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाने में हमारी सहायता करते हैं। एक शिक्षक ज्ञान रूपी सागर होता है हमें जितना उनसे जब तक हो सके किसी-न-किसी विषय के बारे में ज्ञान प्राप्त करते रहना चाहिए।

Leave a Comment