
गुरुदेव दया करके, मुझको अपना लेना,
मैं शरण पड़ा तेरी, चरणों में जगह देना…
(तर्ज़ – ऐ मेरे दिल ऐ नादां तू गम से ना घबराना)
करूणानिधि नाम तेरा, करूणा दिखलाओ तुम,
सोये हुए भाग्यो को, हे नाथ जगाओ तुम,
मेरी नाव भवर डोले, इसे पार लगा देना,
गुरुदेव दया करके, मुझको अपना लेना….
तुम सुख के सागर हो, निर्धन के सहारे हो,
इस तन में समाये हो, मुझे प्राणों से प्यारे हो,
नित्त माला जपूँ तेरी, नहीं दिल से भुला देना,
गुरुदेव दया करके, मुझको अपना लेना….
पापी हूँ या कपटी हूँ, जैसा भी हूँ तेरा हूँ,
घर बार छोड़ कर मैं, जीवन से खेला हूँ,
मैं दुःख का मारा हूँ, मेरा दुखड़ा मिटा देना,
गुरुदेव दया करके, मुझको अपना लेना…
मैं सब का सेवक हूँ, तेरे चरणों का चेरा हूँ,
नहीं नाथ भुलाना मुझे, इस जग में अकेला हूँ,
तेरे दर का भिखारी हूँ, मेरे दोष मिटा देना,
गुरुदेव दया करके, मुझको अपना लेना…
सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में
- तेरे दर निभ जावे एहो अर्ज गुजारी ऐ लिरिक्स
- चन्न नाल चाँदनी तारे नाल लो सोनेया लिरिक्स
- तुझको पाया है ज़माने से किनारा करके लिरिक्स
- मेरे मुर्शिद पिया ये तेरा मैय-कदा लिरिक्स
- मेरे गुरुदेव जैसी जगत में दूसरी कोई हस्ती नहीं है लिरिक्स
- ओ मैनु गुरु दे द्वारे तो हटाए कोई ना लिरिक्स
- डोरा छड दे सतगुरु ते लिरिक्स – सतगुरु भजन
- राम तजूँ पै गुरु न बिसारूँ गुरु के सम हरि को
- सतगुरु हारा वालेया मैं कहनी हां लिरिक्स
- तेरे मुखड़े ने लुटिया जहान सोहणेया लिरिक्स
- ओ जिंदगी सोहनी ए हारा वाले दे नाल लिरिक्स
- सतगुरू तुमसे मांग रहे हम बस इतनी लिरिक्स
- डगर है मुश्किल कठिन सफर है
- सतगुरु मेरे जीवन का एक तू ही सहारा है लिरिक्स
- मेरा सतगुरु पीरा दा पीर मेरा मन रंगिया गया लिरिक्स
- मुँह फेर जिधर देखूं मुझे तू ही नजर आए लिरिक्स