होली खेलते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, होली होगी मजेदार

होली होगी मजेदार

इन बातों का रखें ख्याल, होली होगी मजेदार

होली

होली उमंग, उल्लास, उधम-कूद, भाग दौड़ का त्यौहार है। मस्ती के इस मौके पर हमारी एक छोटी सी लापरवाही से किसी का बड़ा नुक्सान हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ खास बाते बताने वाले हैं, जिनको ध्यान में रख कर आप बेहतर ढंग से होली का लुत्फ उठा सकती हैं।

शुगर पर रखें काबू

इस बात का ख्याल रखना खासा जरूरी है। खास कर के जो लोग शुगर के मरीज हैं। त्यौहारों में तेल और शक्कर से बने हुए पकवानों की भरमार होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तेल और चीनी, दोनों ही नुक्सानदायक होते हैं। मौज मस्ती में इन पकवानों का अधिक सेवन बाद में आपके लिए + परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान रखें और संयामित हो कर कुछ भी खाएं।

आंखों का रखें ख्याल

होली में खेले जाने वाले रंग रसायन से मिल कर बने होते हैं। अगर ये आंख में चले जाएं तो तेज जलन और कौर्निया को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। जो लोग लैंस लगात हैं, वो रंग खेलते वक्त अपने लैंस उतार लें। ऐसा न करना उनकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है।

दिल का रखें ध्यान

दिल की बीमारी झेल रहे लोगों को मिठाइयों, तेल के पकवानों से दूरी बनानी चाहिए। होली पर बनने वाले पकवान उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। भारी खानपान से बेहतर कुछ हल्का फुल्का खाएं। त्यौहार के उत्साह में कुछ भी ऐसा न करें जिससे दिल पर जोर पड़े या धड़कन तेज हो जाए। अपनी दवाइयों को लेना न भूलें।

किसी के नाक में न जाए रंग

होली खेलते हुए हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि रंग किसी की नाक में न जाए। ये रंग आर्टीफिशियल होते हैं और तरह तरह के रसायनों से बने होते हैं। ऐसे में अगर रंग नाक में जाएगा तो गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

Leave a Comment